{"_id":"65c11e3c3021a963120112db","slug":"people-face-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109875-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट पार्किंग का काम एक साल से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट पार्किंग का काम एक साल से बंद
Mon, 05 Feb 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में पार्किंग स्थल नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का काम एक साल से बंद है।
डीडीहाट नगर में हर दिन बाहर से आने वाली गाड़ियों और स्थानीय गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वाहन पार्किंग नहीं होने से वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो साल पूर्व डीडीहाट में तीन करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पार्किंग का काम 40 प्रतिशत होने के बाद बंद हो गया। एक साल से पार्किंग स्थल का काम बंद होने से लोगों को अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। पुलिस नो पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों का चालान कर रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह साही ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग बाजार आने से कतराने लगे हैं। इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। क्षेत्रवासियाें ने जल्द पार्किंग स्थल का काम शुरू कराने की मांग की है।