फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face problems in district.

Pithoragarh News: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति की मांग

Fri, 14 Jun 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांगला में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। यहां लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली हैं। इससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता भवान बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांगला में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की। कार्यकर्ता भवान बिष्ट ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षक के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कई परिवार पलायन कर गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से जल्दी शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed