फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People do not benefit from the small power projects

छोटी बिजली परियोजनाओं से लोगों को लाभ नहीं

Tue, 31 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Tue, 31 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
People do not benefit from the small power projects
थल में बंद पड़ी बरार लघु जल विद्युत परियोजना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के जुमले कई बार सामने आ चुके हैं। ऊर्जा प्रदेश तभी बनेगा जब बिजली का उत्पादन होगा और जल संसाधन का सही तरीके से उपयोग होगा, लेकिन थल की बरार और गराऊं की लघु जल विद्युत परियोजना से उत्पादन तीन माह से बंद पड़ा है। छह नवंबर को इन दोनों परियोजनाओं में कार्यरत 12 कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण काम पर जाना बंद कर दिया था। अब तक इन कर्मचारियों को न तो वेतन मिला है और न परियोजनाओं का संचालन ही हो पाया है।

विज्ञापन


बरार लघु जल विद्युत परियोजना से 750 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है। इस परियोजना से पैदा होने वाली बिजली को थल बाजार समेत आसपास के गांवों को दिया जाता है। परियोजना से उत्पादन ठप होने के कारण गांवों को बिजली अब ग्रिड से देनी पड़ रही है। इस कारण लगातार कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या फिर से हावी होने लगी है। ठीक इसी तरह गराऊं परियोजना से 350 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है। यह परियोजना भी नवंबर प्रथम सप्ताह से बंद है।
विज्ञापन


बताया गया कि उरेडा की ओर से संचालित इन बिजली परियोजनाओं को लक्ष्मी मित्तल बालाजी एंड कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी ने दोनों स्थानों पर अपने संविदा मजदूर तैनात किए थे। तीन माह से कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान ही नहीं किया। इस बारे में उरेडा के अवर अभियंता बीडी सूंठा का कहना है कि अब नई कंपनी के साथ अनुबंध किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का संचालन सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में पर्याप्त पानी है और मशीनों की हालत भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्दशा के लिए सरकार जिम्मेदार
स्थानीय निवासी देवराज सत्याल का कहना है कि परियोजनाओं की दुर्दशा के लिए सरकार जिम्मेदार है। वह कहते हैं कि अनदेखी के कारण ही यह नौबत आई है। जिस कंपनी ने परियोजना का काम हाथ में लिया था उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करे। 

अन्य नदियों पर भी परियोजना बनें 
स्थानीय निवासी महिराज भैंसोडा का कहना है कि सरकार को कुछ और नई योजनाओं का निर्माण करना चाहिए था। जब पुरानी परियोजनाओं का ही संचालन सही ढंग से नहीं होगा तो नई परियोजनाओं के बारे में सोचना कठिन होगा। वह कहते हैं कि पहाड़ की नदियों पर विद्युत उत्पादन क्षमता का दोहन होना चाहिए। 


बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रोज दिन में दो से तीन घंटे तक हो रही बिजली की कटौती से आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कुछ इलाकों में शाम के समय भी कटौती की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए शटडाउन लेना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों में भी लोग बिजली कटौती से खासे परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चार-चार घंटे तक कटौती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed