फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People demonstrate against the power department

लोगों का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 05 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Thu, 05 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
People demonstrate against the power department
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से सटे कई गांवों में तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप है। इससे आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार को गौरीहाट कस्बे में एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि विद्युत लाइन में कोई खराबी आने पर कई दिनों तक उसकी मरम्मत नहीं होती। इस कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


विकासखंड मूनाकोट के बर्तियाकोट, बड़ालू, गैना, बगड़तोली, विषखोली, माजिरकांडा, झूलाघाट, कटियानी आदि गांवों की बिजली सप्लाई तीन मई को दोपहर बाद ठप हो गई थी। तब से लेकर अब तक विभाग के किसी अधिकारी ने इस समस्या पर गौर नहीं किया। एक संविदा लाइनमैन के हवाले पूरी लाइन की देखरेख छोड़ी है। वह भी मानदेय नहीं मिलने के कारण काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


व्यापार संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह धारियाल ने कहा कि इतने बड़े इलाके के लिए तत्काल स्थायी लाइनमैन की तैनाती की जाए। यदि 24 घंटे के भीतर बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रमेश सिंह, ललित सिंह, शमशेर सिंह, नैन सिंह, हर सिंह, भगवान सिंह, हरीराम, धरम सिंह, गणेश सिंह, राम सिंह, मिलाप सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed