फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People came forward to help disabled Pankaj

Pithoragarh News: दिव्यांग पंकज की मदद को आगे आए लोग

Sun, 28 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
People came forward to help disabled Pankaj
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील के बटगेरी निवासी सुरेश सिंह सुगड़ा के बेटे दिव्यांग पंकज की मदद के लिए लोग आगे आए हैं। दो दिन में सुरेश सिंह के खाते में 50,000 रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में पिछले दिनों जंजीर में बंधा पंकज, पिता की आंखें आंसुओं से हुईं नम... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पंकज हेल्प ग्रुप नाम से व्हाट्सएप पर मदद की अपील की गई। बता दें कि कि साढ़े आठ साल का पंकज मानसिक रूप से दिव्यांग है। उसके पिता सुरेश सिंह का वाहन दुर्घटना में पैर कुचल गया था। इस कारण वह चल नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई। बावजूद इसके मदद कहीं से नहीं मिली। अब लोग व्हाट्सएप ग्रुप से मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसके लिए परिजनों ने अमर उजाला का आभार जताया है। पंकज के लिए उसके पिता सुरेश सिंह सुगड़ा के एसबीआई खाता संख्या 760269-38534 और आईएसएससी एसबीआईएन ओआरआर यूटीजीबी पर मदद की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed