फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People began to arrive in the village library

गांव के पुस्तकालय में आने लगे लोग

Sun, 26 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
People began to arrive in the village library
देवलथल के पथरौली में पुस्तकालय में अध्ययन करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

देवलथल के पास पथरौली गांव में एक छात्र के प्रयास से स्थापित पुस्तकालय में अब लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को पुस्तकालय में अच्छी खासी भीड़ जुट जाती है। पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान, इतिहास, संस्कृति, साहित्य से संबंधित कई पुस्तक, मैगजीन, पत्र, पत्रिकाएं आदि रखी हैं। पथरौली गांव निवासी कक्षा 12वीं के छात्र राहुल बड़ ने अपने मकान के एक कमरे में यह पुस्तकालय खोला है। उसने कई माध्यमों से पुस्तकें जुटाई हैं। ग्राम प्रधान और बाराबीसी उत्थान समिति ने पुस्तकालय संचालन में मदद दी है।

विज्ञापन


पुस्तकालय में सामान्य ज्ञान की भी कई किताबें हैं। जिस कमरे में पुस्तकालय बनाया गया है वहां पर वातावरण एकदम शांत रहता है। पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छा माहौल मिल जाता है। पुस्तकालय के संचालन में पंकज बड़, राहुल भट्ट, रोशन सिंह भी सहयोग देते हैं। पुस्तकालय में आने वालों से अनुशासित होकर किताबें पढ़ने, किताबों को किसी भी प्रकार गंदा न करने, कमरे की स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा जाता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान हरीश भट्ट ने पुस्तकालय संचालन में मदद दी है। बाराबासी उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा, महासचिव जगदीश कुमार, नरेश पांडे, दिनेश शास्त्री, युवराज सामंत, रमेश भट्ट ने पुस्तकालय में जाकर जरूरतों की सूची तैयार की है। कहा है कि जल्दी ही पुस्तकालय में कुछ किताबें और बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed