{"_id":"696e6b3f75aa8264430be3ad","slug":"people-are-unable-to-escape-due-to-the-fear-of-leopard-morning-and-evening-walks-are-stopped-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137242-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेंदुए की दहशत से नहीं निकल पा रहे लोग, सुबह-शाम की सैर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेंदुए की दहशत से नहीं निकल पा रहे लोग, सुबह-शाम की सैर बंद
Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के चिमस्यानौला, खड़कोट वार्ड में बीते दिन तेंदुए की धमक के बाद अभी भी लोग काफी सहमे हुए हैं। वन विभाग ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था। बावजूद इसके लोगों में दहशत बरकरार है। शाम होते ही मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया। सुबह-शाम भ्रमण पर जाने वाले लोगों की तादात भी काफी कम हो गई है।
वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया गया है। करीब आठ साल का नर तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। तेंदुए की नगर में दिनदहाड़े धमक से लोग सहमे हुए हैं। सुबह-शाम बड़ी संख्या में बुर्जुग, महिलाएं और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा चंडाक रोड पर सैर और दौड़ के लिए जाते हैं। कुछ लोग वरदानी मंदिर से आगे तो कई चंडाक ट्रैकिंग मार्ग पर भ्रमण करते हैं। तेंदुए की धमक के बाद अब सैर पर जाने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आ गई है।
बता दें कि चंडाक रोड पर अक्सर तेंदुआ दिखाई देता है। खड़कोट वार्ड के पूर्व सभासद किशन खड़ायत ने बताया कि चंडाक रोड पर सुबह-शाम लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है। भ्रमण के लिए गिने-चुने लोग ही आ रहे हैं। तेंदुए की दहशत से उबरने में अभी लोगों को समय लगेगा।