{"_id":"5ccdd37cbdec22073073d038","slug":"people-are-bringing-water-from-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंपों से पानी भरने के लिए मजबूर उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंपों से पानी भरने के लिए मजबूर उपभोक्ता
Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पावत के भैरवां चौराहे में धूप में पानी भरने के लिए हैंडपंप में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत शुरू होने लगी है। इन दिनों उपभोक्ताओं को पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने से पानी भरने के लिए घंटों खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को पानी के लिए भैरवां चौराहे पर पानी भरने के लिए लोगों को तेज धूप में खड़ा होना पड़ा। हैंडपंपों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान लोगों को विभागीय टैंकर से एक दिन छोड़कर पानी दे रहा है लेकिन रोजाना पानी नहीं मिलने से लोगों को धारे-नौले और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। आरके वर्मा, एई, जल संस्थान चंपावत ने बताया कि पानी की किल्लत वाले वार्डों में टैंकर से पानी बांटना शुरू कर दिया है। अभी पानी बांटने में पिकप नहीं लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर पिकपों से भी पानी बांटना शुरू कर दिया जाएगा।
मई में भी नहीं बंट रहा पिकप से पानी
चंपावत। जल संस्थान ने अभी पिकप वाहनों से पानी बांटना शुरू नहीं किया है। पिकप से पानी बंटने के बाद लोगों को पर्याप्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जल संस्थान के टैंकर से प्रतिदिन तीन-चार चक्कर ही लग पा रहे हैं।