फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Penari imdad

पूर्व फौजी तुला राम पेनरी इमदाद के लिए तीन वर्ष से लगा रहे चक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Penari imdad
तुला राम, पूर्व फौजी। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल क्षेत्र के तड़ीगांव निवासी पूर्व फौजी तीन साल से पेनरी इमदाद (समय से पहले फौज की नौकरी छोड़ने और 65 साल पूरे होने के बाद मिलने वाली मदद) के लिए भटक रहे हैं। वह हर साल सैनिक कल्याण बोर्ड पिथौरागढ़ में पेनरी इमदाद लिए आवेदन करते रहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व फौजी तुलाराम कलौनी नौ नवंबर 1961 को मुंबई से 3-कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 1962 में चीन के साथ युद्ध में वह राजौरी पुंछ सीमा पर तैनात थे। तीन साल सात महीने 20 दिन नौकरी करने के बाद वह पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते घर आ गए। घर आकर खेतीबाड़ी से अपना जीवनयापन करने लगे। अब तुलाराम की उम्र 82 वर्ष है। अब वह परिश्रम नहीं कर सकते। वह हर साल सैनिक कल्याण बोर्ड पिथौरागढ़ से पेनरी इमदाद के लिए आवेदन करते हैं। इसमें इन्हें एकमुश्त राशि मिल जाती थी। इससे यह अपना गुजर बसर करते थे। इन्हें 2017 में अंतिम बार पेनरी इमदाद मिली थी। 2018 के बाद से कोई इमदाद नहीं मिल सकी है। कई बार इन्होंने आवेदन कर दिया है, लेकिन तीन साल से कोई इमदाद न मिलने से इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

तुलाराम की पेनरी इमदाद के लिए सात जनवरी को केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड दिल्ली को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वरीयता के आधार पर अभी तुला की पेनरी इमदाद रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हीरा चंद, सहायक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed