{"_id":"682228283f78b43ce204c30c","slug":"peaks-are-hidden-from-view-by-clouds-tourists-disappointed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127718-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बादलों से चोटियां हुईं ओझल, पर्यटक मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बादलों से चोटियां हुईं ओझल, पर्यटक मायूस
Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में चौथे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे बर्फ से आच्छादित हिमालय की चोटियों को देखने हिमनगरी पहुंचे पर्यटक मायूस हुए।
इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। विभिन्न राज्यों के पर्यटक हिमालय की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए चौकोड़ी और मुनस्यारी पहुंच रहे हैं। मौसम साफ होने पर चौकोड़ी से नेपाल की हिमाच्छादित चोटियां एवं पंचाचूली की चोटियां साफ दिखाई देता है। इन दिनों बादल छाए रहने से चोटियां नहीं दिख रही हैं। मुनस्यारी से भी हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा और पंचाचूली की चोटियों के दर्शन पर्यटकों को नहीं हो पा रहे हैं।
हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने के चलते मौसम खुशगवार बना हुआ है। दो दिन पूर्व गंगोलीहाट के नाली क्षेत्र में हुई बारिश से जल स्रोतों को काफी नुकसान पहुंचा। रविवार को थल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में थल में 35.60 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह गंगोलीहाट में 7.50, कनालीछीना में 4.70, मुनस्यारी 4.20 और गणाईगंगोली 4.10 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी आसमान बादलों से ढका हुआ था। उत्तर दिशा की ओर घने बादल छाए रहने से उस क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।