फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients will now be called for ultrasounds on scheduled days

Pithoragarh News: अब अल्ट्रासाउंड के लिए तय दिन पर बुलाए जाएंगे मरीज

Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patients will now be called for ultrasounds on scheduled days
चंपावत। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब विकासखंडवार दिन तय कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पाटी, लोहाघाट और बाराकोट के मरीजों के लिए साप्ताहिक रोस्टर जारी किया है। नई व्यवस्था में मरीजों को अपने क्षेत्र के निर्धारित दिन पर जांच के लिए अस्पताल पहुंचना होगा।
विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार पाटी के मरीज सोमवार और मंगलवार, लोहाघाट के मरीज बुधवार, बृहस्पतिवार और बाराकोट के मरीज शुक्रवार, शनिवार को अल्ट्रासाउंड जांच करा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विकासखंडवार दिन निर्धारित होने से एक ही दिन में सभी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को जांच के लिए लंबे समय तक इंतजार करने या बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा पर फोकस
यह व्यवस्था डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर लागू की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रोस्टर का उद्देश्य तीनों विकासखंडों से आने वाले मरीजों को व्यवस्थित तरीके से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराना है। खासकर पाटी और बाराकोट के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए पहले से निर्धारित दिन जानकारी होने से अस्पताल आने की योजना बनाना आसान होगा। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मरीजों से अपने विकासखंड के निर्धारित दिन पर ही जांच के लिए आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed