{"_id":"5ba28148867a557f015d2416","slug":"patients-wandering-for-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बुधवार को महिला मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इसके चलते उन्हें खासी दिक्कत हुई। बाद में कई मरीजों ने निजी क्लीनिकों में पहुंचकर अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रत्येक बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट यहां आकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। महिला अस्पताल में सीमांत जिले के दूरदराज के क्षेत्रों के साथ ही चंपावत, बागेश्वर और पड़ोसी देश नेपाल से भी मरीज आते हैं। कभी रेडियोलॉजिस्ट को अचानक अवकाश लेना पड़े तो मरीजों को काफी दिक्कत होती है। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट जरूरी कार्य से अवकाश पर रहे। इसके चलते उन्होंने मंगलवार को ही अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती और 75 ओपीडी मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया।
विज्ञापन
बुधवार को भी काफी मरीज पहुंचे, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। आठगांव शिलिंग की मोनिका, बड़ाबे की ललिता और वड्डा की पुष्पा देवी ने बताया कि उन्हें अस्पताल आने के बाद पता चला कि अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे। अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला पुनेठा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। उन्होंने बीते दिन ही अस्पताल पहुंचकर अल्ट्रासाउंड किए हैं। अब अगले हफ्ते अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे।
विज्ञापन