फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients from Central Pipeline Get Oxygen

सेंट्रल पाइप लाइन से मिलेगी मरीजों को ऑक्सीजन

Tue, 07 Aug 2018 10:58 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Patients from Central Pipeline Get Oxygen
जिला अस्पताल में सेंट्रल आक्सीजन पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछा दी गई है। अब इमरजेंसी कक्ष और ओटी में बिछाई गई पाइप लाइन से ही मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। इस लाइन के बिछने से आपातकाल में मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन


अब तक जिला अस्पताल में आपातकाल में लाए गए किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर सिलिंडर लगाने पड़ते थे। कई बार सिलिंडर के लिए ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों के तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए यह स्थिति पैदा नहीं होगी। जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के पांच बेड में, जबकि ऑपरेशन थिएटर के तीन बेडों में सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इसके तहत इन कक्षों के बाहर ऑक्सीजन का एक बड़ा सिलेंडर लगाया गया है। इस सिलिंडर से इमरजेंसी कक्ष तक पाइप लाइन बिछाई गई है। जहां पर मरीजों के लिए हर बेड के पास दीवार पर छोटा सा संयंत्र और ऑक्सीजन मॉस्क लगाए गए हैं। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर तत्काल ऑक्सीजन मिल जाएगी। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी आसान है। इस सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन के बिछने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे आपात स्थिति में काफी मदद मिल रही है।  -डॉ.एचएस खड़ायत, पीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed