{"_id":"60bbba418ebc3e9a22027256","slug":"patient-in-doli-in-bangapani-pithoragarh-news-hld4267278165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल बुखार से पिड़ित महिला को डोली से 10 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल बुखार से पिड़ित महिला को डोली से 10 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
वायरल बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला को डोली से लाते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सड़क न होने के कारण बंगापानी तहसील के आलम दारमा गांव निवासी वायरल बुखार से पीड़ित महिला को डोली के सहारे 10 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।
सड़क न होने के कारण ग्रामीणों हर दिन दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बावजूद इसके सरकार और शासन-प्रशासन को सीमांत के लोगों का दर्द नहीं दिख रहा है।
आलम दारमा गांव की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी वायरल बुखार से बीमार चल रही हैं। शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद ग्रामीणों ने 108 डोली के माध्यम से उबड़ खाबड़ रास्तों को पार करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुवानी दवानी पहुंचाया।
यहां डॉ. नरेंद्र सिंह रावल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। ग्राम प्रधान चंद्र सिंह धामी का कहना है कि सड़क नहीं के कारण आए दिन गर्भवती, बीमार लोगों को डोली से अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों शीघ्र सड़क निर्माण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। महिला को डोली से लाने वालों में गोविंद सिंह धामी, बिशन सिंह धामी, हरीश सिंह धामी, देवेंद्र सिंह धामी, गौरव धामी, चंचल धामी, केदार सिंह राणा आदि रहे।