फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patal Bhubaneswar cave is buzzing with tourists

Pithoragarh News: पर्यटकों ने गुलजार है पाताल भुवनेश्वर गुफा

Fri, 21 Jun 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Patal Bhubaneswar cave is buzzing with tourists
पातालभुवनेश्वर गुफा के दर्शन को पहुंचे पर्यटक। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक पाताल भुवनेश्वर गुफा इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। देश के विभिन्न प्रांतों से रोज 1200 से 1500 लोग गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गुफा में प्रवेश सुबह सात बजे से शुरू हो जाता है जो शाम छह बजे तक चलता रहता है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि इस सीजन में अभी तक एक लाख से अधिक लोग गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

गुफा में जाने के लिए प्रति व्यक्ति 25 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना होता है। प्रत्येक टोली के साथ एक गाइड गुफा में जाता है जो पर्यटकों को गुफा के इतिहास की जानकारी देता है। रजिस्ट्रेशन के अलावा गाइड को एक ग्रुप का डेढ़ सौ रुपया भुगतान करना होता है। गुफा में देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। गुफा में पर्यटकों की आवाजाही से 12 से 15 गाइड को भी रोजगार मिला है। आसपास के दुकानदार भी खुश हैं। मंदिर कमेटी के अनुसार प्रत्येक वर्ष गर्मी के सीजन में तीन माह गुफा के दर्शन करने के लिए लाखों लोग आते हैं। बरसात शुरू होने के बाद पर्यटकों का आना लगभग बंद हो जाता है। अक्टूबर-नवंबर में सामान्य रूप से कुछ पर्यटक गुफा दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed