फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Passport office could not open in Pithoragarh even after the announcement

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में घोषणा के बाद भी नहीं खुल पाया पासपोर्ट कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Passport office could not open in Pithoragarh even after the announcement
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दो केंद्रीय मंत्रियों की घोषणा के बाद भी पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल पाया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा, हल्द्वानी और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी यहां पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पासपोर्ट कार्यालय लोकसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन

तिब्बत (चीन) और नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़ जिले में पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल पाया है। वर्ष 2018 में पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में वसंतोत्सव में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने देव सिंह मैदान में प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कहा था, वह यहां पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन के लिए खुद आएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। घोषणा के छह वर्ष बाद भी यहां पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल पाया है। लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा, हल्द्वानी और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त धन खर्च करने के साथ ही समय भी बर्बाद करना पड़ता है। लोग लंबे समय से यहां पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------
एक हजार वर्ग फुट नहीं है जगह
पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए कि हजार वर्ग फुट जगह की जरूरत है। पर्याप्त जगह न होने के कारण यहां पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल पा रहा है। इसके बाद डाकघर के माध्यम से 250 वर्ग फुट का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी केंद्र सरकार से स्वीकृत नहीं मिल पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कोट-
जगह की कमी के कारण पासपोर्ट कार्यालय खुलने में दिक्कत हो रही है। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से सभी को फायदा है।
- एचसी उपाध्याय, डाक अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed