{"_id":"5cbf4a0dbdec22493443028a","slug":"passengers-lives-on-the-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर यात्रियों की जान सांसत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर यात्रियों की जान सांसत में
Tue, 23 Apr 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर सतगढ़ में लगा जाम।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी बोल्डर गिरने और कभी कटिंग के कारण लग रहे आए दिन के जाम से बारहमासी सड़क यात्रियों के जी का जंजाल बन गई है। मंगलवार को पहले मटेला के पास सड़क पर बोल्डर गिरने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित हुआ। यात्री यहां से निकले और इसके बाद गुरना में सड़क कटिंग के कारण करीब एक घंटे तक के जाम में फंसे रहे।
बारहमासी सड़क पर मंगलवार को मटेला के पास पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिरा। उस वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था। करीब दो घंटे बोल्डर को हटाने में लग गए। मटेला से वाहन गुरना मंदिर की ओर बढ़े तो यहां भी पहाड़ी कटिंग के चलते करीब एक घंटे तक यात्रियों को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। रामेश्वर घाट से शवदाह कर लौट रहे विण क्षेत्र के दीपक, कुलदीप, मोनू सागर, गौरव कुमार ने बताया कि घाट से गुरना मंदिर पहुंचने में उन्हें तीन घंटे से अधिक का समय लग गया है। बारहमासी सड़क पर कई जगहों पर बनाई गई सुरक्षा दीवारें भी ढहने लगी है।