फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parveen made farming business

परवीन ने खेती को बनाया व्यवसाय

Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Parveen made farming business

अपने पहाड़ को छोड़कर चंद पैसों के लिए शहर जाने वालों के लिए डीडीहाट के हड़खोला गांव निवासी परवीन सिंह एक मिसाल हैं।

विज्ञापन


परवीन ने शहर की नौकरी छोड़कर अपनी खेती पर ध्यान दिया। नतीजतन परवीन का उद्यान के प्रति लगाव देखकर सरकार ने उसे 28 नवंबर को पिथौरागढ़ में किसान श्री पुरस्कार से नवाजा है।

परवीन बताते है कि वह पांच वर्ष पूर्व अपने गांव को छोड़कर दिल्ली चला गया था तथा कुछ माह नौकरी करने के बाद वह वापस अपने घर आ गया।

इसके बाद उसने अपनी खेती पर ही पूरा ध्यान लगाया। परवीन ने पहले अपने ही गांव एवं उसके आसपास से माल्टा एकत्र करने का काम किया और एकत्रित माल्टा डीडीहाट, कनालीछीना के बाजारों में बेचने लगा।
विज्ञापन


धीरे-धीरे परवीन ने अपने ही खेतों में माल्टा, संतरे के पेड़ लगाए। परवीन की मेहनत रंग लाई और अब परवीन हर सीजन में 25 से 30 ट्रक माल्टा बेचने हल्द्वानी जाने लगा है। माल्टा के अलावा परवीन ने अपने खेतों में अत्याधुनिक खेती के माध्यम से सब्जियों का उत्पादन भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हर सीजन में बैंगन, शिमला मिर्च को लोकल बाजारों में बेचने का काम करता हैं। परवीन कहता है कि अगर सरकार पहाड़ पर होने वाले उत्पादों के लिए किसानों को नजदीक में बाजार उपलब्ध करा दे।


अत्याधुनिक खेती के प्रशिक्षण ग्रामीणों को दे तो हर नौजवान पहाड़ की तरफ फिर से रुख कर सकता हैं और पहाड़ पर पलायन को रोका जा सकता हैं।

 परवीन द्वारा कृषि पर बेहतरीन कार्य करने के लिए उत्तराखंड शासन की कृषि प्राविधिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने वर्ष 2014-15 के लिए सर्वोत्तम उद्यान पुरस्कार किसान श्री से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed