{"_id":"57a4c1e24f1c1bdd332b8e5b","slug":"panku-three-allopathic-hospital-bed-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांखू में तीन बेड का एलोपैथिक अस्पताल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांखू में तीन बेड का एलोपैथिक अस्पताल खुला
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल का उद्घाटन करते विधायक नारायण राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांखू में तीन बेड वाला एलोपैथिक अस्पताल खुल गया है। शुक्रवार को विधायक नारायणराम आर्य और जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। अब पुंगराऊं घाटी के करीब 30 गांवों के लोगों को इलाज के लिए बेड़ीनाग या थल नहीं जाना पड़ेगा। बाद में लगे बहुउद्देशीय शिविर में कई समस्याओं को हल किया गया और जो समस्याएं हल नहीं हुई, उनको एक माह के भीतर हल करने को कहा गया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि नए खुले अस्पताल से जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल में धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जीआईसी पांखू और प्राथमिक विद्यालय पांखू को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिया गया है। इससे भी बच्चों को फायदा मिलेगा। इलाके में बहने वाली नदियों में छोटी बिजली परियोजनाएं बनाने के लिए उरेडा के अधिकारियों से सर्वे करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वह कृषि बीमा योजना से जुड़ें।
विज्ञापन
इससे खेती को होने वाले नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने में आसानी होगी। सभी राशनकार्डों को एक महीने के भीतर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आशीष चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत सिंह मेहरा, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की, जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह मेहरा, सीएमओ डा. यूएस अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया आदि थे।
विज्ञापन