फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panchkoti gods gave Bhitola to the mother's birth anniversary of the flag

पंचकोटी देवताओं ने दिया ध्वज की मां जयंती को भिटोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Panchkoti gods gave Bhitola to the mother's birth anniversary of the flag
पिथौरागढ़। सतगढ़ में चैतोल पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने मां जयंती की छातों को गांव में स्थित विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा के बाद मां जयंती के दरबार ध्वज पहुंचाई। यहां पर देव डंगरियों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मां जयंती को भिटोला देने के लिए भक्तों ने पंचकोटी देवस्थल पर माता के छातों को विधिवत पूजा अर्चना के बाद ध्वज मंदिर पहुंचाया। यहां पर मंदिर की परिक्रमा पूरी करने के बाद देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद भक्तों ने मां की छातों को घने जंगल से होते हुए देवकपड़ा, खतेड़ा, मजेड़ा होते हुए पंचकोटी देवस्थल पहुंचाया। यहां पर मलयनाथ, कासिन, छुरमल, बेताल, खंडेनाथ, बुड़कासिन, गोरिल, असुर, लटुवा, खंडेनाथ देवताओं के डंगरियों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान यहां मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने खरीदारी की। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भीड़-भाड़ काफी कम रही। मेले में कोविड के नियमों का पालन किया। पिछले वर्षों तक पंचकोटी देवस्थल में पिथौरागढ़, कनालीछीना, देवलथल, छड़नदेव, पलेटा, नैनीपातल से भक्तों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण भक्तों की भीड़ काफी कम थी।
विज्ञापन

जाखपंत गांव में धूमधाम से मनाया गया चैतोल पवर्
पिथौरागढ़। जाखपंत गांव में चैतोल पर्व परंपरा के अनुसार मनाया गया। इस साल कोरोना के कारण सीमित संख्या में लोग पहुंचे। जाखपंत गांव में सदियों से चैतोल मनाई जा रही है। खंडेनाथ मंदिर से शुरू होकर देवछत्र सभी गांवों में घुमाया गया। इस दौरान अवतरित देव डंगरियों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र पंत ने बताया कि चैत माह में जैसे सभी लोग अपनी बहनों को भिटौली देते हैं उसी तरह से भगवान शंकर भी अपनी बहन को भिटौली देने जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed