{"_id":"a0323a32cc4bb857cc5f4ac899c08a48","slug":"panchayat-members-started-fast-unto-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्यों का आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सदस्यों का आमरण अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Feb 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत समिति की नियोजन समितियों को भंग करने समेत अन्य मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
चार सूत्रीय मांग को लेकर पिछले दो दिनों से धरना दे रहे डीडीहाट ब्लाक के कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। विकासखंड सभागार के बाहर भैंस्यूड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल देउपा, मिर्थी के मनोज मेहता, बोराबुंगा के ग्राम प्रधान गुलाब बोरा, ढुंगेती के गोविंद बोरा अनशन पर बैठ गए है। समर्थन में विनोद सत्याल, पुष्पा देवी, पूरन राम, नरेंद्र लाल, नंदा देवी, विमला देवी, देवकी देवी, धाना चुफाल, ममता बोरा, तनुजा देवी, बहादुर राम, मीना भट्ट, गीता कन्याल, गुड्डी देवी आदि धरने पर बैठे।
उधर, यूथ कांग्रेस और उक्रांद ने आंदोलन को समर्थन दे दिया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंचल सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र बोरा, उक्रांद के ब्लाक अध्यक्ष महिमन कन्याल, शेर सिंह कन्याल, चंद्रशेखर कन्याल, ओम प्रकाश गोस्वामी ने अनशन स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन दिया।
आंदोलन जनता को बरगलाने की कोशिश
ब्लाक प्रमुख जयंती देवी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आंदोलन जनता को बरगलाने की कोशिश है। विकासखंड में नियोजन समितियां आम राय से बनी हैं। धन के असमान वितरण का आरोप भी निराधार है।