फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Palithin and growing threat to the Himalayas from mining

पालीथिन और बढ़ते खनन से हिमालय को खतरा

Sat, 04 Apr 2015 07:08 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Apr 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Palithin and growing threat to the Himalayas from mining
 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की हिमालयी संरक्षण अभियान रैली का शनिवार को डीडीहाट और थल पहुंचने पर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। डीडीहाट में बारिश के बीच गांधी चौक में आयोजित सभा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते पालीथिन के प्रयोग, वनों के दोहन और नदियों से हो रहे खनन से हिमालय को खतरा पैदा हो गया है। लोगों में जागरूकता पैदा हो इसके लिए व्यापार मंडल ने यह अभियान चलाया है। प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि जून 2013 की आपदा में व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने सरकार से प्रभावित व्यापारियों को समुचित मुआवजा देने की मांग की। डीडीहाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद लाल शाह ने कहा कि हिमालय बचाने की दिशा में यह अभियान अहम साबित होगा। हिमालय बचाने के लिए छलिया नृत्य की थाप पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान डीडीहाट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, महामंत्री मनोज शाह, नईम बख्श, बलवंत सिंह बोरा, कुंडल सिंह कन्याल, प्रमोद दिगारी, शेर सिंह शाही आदि मौजूद थे। इधर, थल के मुख्य स्टेशन में हुई सभा में व्यापार संघ अध्यक्ष गंगा सिंह मेहता ने रैली का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण में सभी को योगदान देना होगा। सभा में व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनिल कार्की, भुवन भट्ट, सुरेश जोशी, भूपेंद्र जंगपांगी, गोविंद सत्याल, मनोहर सत्याल, सुनील सत्याल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed