फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Packed by vehicles from road to hospital premises

Pithoragarh News: सड़क से अस्पताल परिसर तक वाहनों से पैक

Fri, 16 Jun 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Packed by vehicles from road to hospital premises
वाहनों से खचाखच भरा जिला अस्पताल परिसर। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल का परिसर पार्किंग स्थल बन गया है। हालात यह हैं कि कई बार मरीज लेकर अस्पताल आने वाली एंबुलेंस को भी गेट पर ही मरीज को उतारना पड़ता है। निजी वाहनों में मरीजों को लेकर जिला अस्पताल आने वाले तीमारदारों को मरीज को अस्पताल के गेट पर उतारकर वाहन पार्क करने आधे से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस तरह से वाहनों की संख्या बढ़ी है उस हिसाब से पार्किंग स्थल विकसित नहीं हो पाए हैं। सबसे अधिक समस्या जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को हो रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 800 मरीज जांच के लिए आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को तीमारदार अपने निजी वाहनों से लाते हैं। 70 फीसदी अस्पताल कर्मी अपने वाहनों से ही ड्यूटी पर पहुंचते हैं। हालात यह हो रहे हैं कि सुबह 10 बजे से पहले ही अस्पताल परिसर से लेकर अस्पताल के बाहर सड़क किनारे भी वाहन पार्क हो जा रहे हैं। इसके बाद मरीज को लेकर आने वाले लोगों को मरीज को गेट पर ही उतारकर वाहन पार्क करने के लिए स्थान तलाश करना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। अस्पताल परिसर में 60 दोपहिया वाहन पार्क थे। इसके अलावा इतने ही दोपहिया वाहन और लगभग छह निजी एंबुलेंस सड़क किनारे पार्क किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........इनसेट कोट
वाहनों की पार्किंग के अस्पताल के सामने व्यवस्था की गई है। घंटाकरण में पार्किंग का प्रस्ताव भेजा गया है। यदि स्वीकृति मिलती है तो 300 वाहनों की क्षमता वाले पार्किंग का निर्माण किया जा सकेगा। इससे नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
राजेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़।

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed