फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for action against the stopping and intimidation of taxis with permits during the Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा में परमिट वाली टैक्सियों को रोकने और धमकाने पर कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the stopping and intimidation of taxis with permits during the Adi Kailash Yatra
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर परमिटधारी वैध टैक्सी वाहनों को रोकने और चालकों, यात्रियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने जिलाधिकारी आशीष भटगाईं को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

महासचिव नवल किशोर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में जनपद मुख्यालय सहित राज्य के अन्य जनपदों से आने वाले टैक्सी वाहनों के संचालन का विरोध करने, चालकों को धमकाने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के परमिटधारी व्यावसायिक वाहन नियमानुसार कर कर जमा करते हैं। ऐसे वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने, दबाव बनाने पर रोक लगाने के साथ की संबंधितों पर कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने कहा कि आदि कैलाश मार्ग पर टैक्सी संचालन संबंधी नियम और प्रतिबंध सार्वजनिक किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी, अभद्रता, वाहनों को क्षति और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। संगठन ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed