{"_id":"64836113dce9bb7c37090077","slug":"outcry-for-water-in-didihat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-425-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में पानी के लिए हाहाकार
Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में पिकअप से पानी की सप्लाई करते जल संस्थान के कर्मी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। 30,000 से अधिक की आबादी के लिए पानी की आपूर्ति करने में जल संस्थान के पसीने छूट रहे हैं। थल डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना में भी लगातार खराबी आने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। जल संस्थान के पास एकमात्र पानी का टैंकर भी चलने लायक न होने से जमा हो गया है।
डीडीहाट में एक सप्ताह से पानी का संकट है। 23 करोड़ की लागत से बने थल डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना में आए दिन खराबी आ रही है। इस कारण पानी की पूरी आपूर्ति नगर के सप्लाई टैंकों को नहीं मिल पा रही है।
वहीं जल संस्थान पिछले साल तक अपने विभागीय टैंकर से नगर में पानी की आपूर्ति करता था। इस टैंकर को 25 साल से अधिक समय हो गया जिसके चलते उसे हल्द्वानी में जमा कर दिया गया है। अब जल संस्थान पिकअप से नगर में पानी बांट रहा है। पानी की कमी के चलते लोग निजी वाहनों से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार का कहना है कि पानी की सप्लाई को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों को भी नगर की सप्लाई टैंकों से जोड़ा गया है। जल निगम अगर थल डीडीहाट लिफ्ट पेयजल से पानी की सप्लाई बढ़ाता है तो नगर में पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी।
वहीं जल निगम के ईई संजय कुमार ने बताया कि मुख्य टैंक का गेट वाल्व खराब हो गया था जिसे सही करा दिया गया है। शीघ्र ही पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।