{"_id":"57715b054f1c1bc97379b74b","slug":"opposing-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत नाघर कुंडार में खुलेआम हो रहे खनन के खिलाफ सोमवार को ग्रामीण सड़क में थे। लोगों ने कलक्ट्रेट में अवैध खनन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में प्रशासन पर अवैध खनन रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कहा है कि प्रशासन यदि चुप्पी नहीं तोड़ता है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, नाघर के प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि राजस्व नाघर की सीमा में खड़क्यामानू नामक स्थान में अराजक तत्व अवैध रूप से बजरी (लोकल सेंड) का खनन कर रहे हैं। कनारीपाभें मार्ग से पत्थरों की निकासी का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्थर निकालने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। विस्फोटक सामग्री के प्रयोग से दियारी गांव के मकानों, जानवरों और लोगों के लिए हर समय खतरा बना हुआ है। कहा कि एसडीएम को 21 जून 2006 को और डीएम और तहसीलदार को 29 जनवरी 2015 को भी लिखित रूप से अवैध खनन की जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन में मदन मोहन भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, पार्वती देवी, अनीता देवी, होशियार सिंह, प्रकाश भट्ट, श्याम सिंह, कपिल भट्ट, राजेश भट्ट, समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन