{"_id":"6aaeca4471a32693b500c882","slug":"opportunity-to-launch-a-political-career-through-student-union-reservation-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-146942-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छात्रसंघ में आरक्षण मिलने से राजनीतिक शुरुआत का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छात्रसंघ में आरक्षण मिलने से राजनीतिक शुरुआत का मौका
Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ में छात्राओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण तय कर वास्तव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ ही महिला सशक्तीकरण को सार्थक करने का काम किया है। आरक्षण मिलने से विश्वविद्यालय के साथ ही परिसर में हमारी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
छात्रसंघ के मैदान से हमें भी राजनीतिक शुरुआत करने का मौका मिलेगा। हमें भी राजनीतिक पहलुओं को सीखने का मौका मिलेगा और हम भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। यह कहा एलएसएम परिसर की छात्राओं ने।
एसएसजे विश्वविद्यालय की तरफ से छात्रसंघ में 50 फीसदी पर आरक्षित करने से परिसर की छात्राओं में खुशी है। संवाद न्यूज एजेंसी ने छात्राओं से बात की तो उन्होंने अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
आरक्षण तय होते ही छात्रों के टूटे सपने
एसएसजे विवि की तरफ से कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है। तय है कि इन पदों पर सिर्फ छात्राएं ही चुनाव लड़ेंगी। आरक्षण तय होने से पहले ही कई छात्र इन पदों पर चुनाव लड़ने का सपना देखते हुए खुलकर दावेदारी भी पेश कर दी थी। बाकायदा परिसर के साथ ही बाजार में पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए। अब आरक्षण तय होते ही इन छात्रों के सपने एक झटके में चकनाचूर हो गए। अब ये अपने पक्ष की छात्राओं को इन पदों पर मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
बोली छात्राएं
छात्रसंघ में 50 फीसदी आरक्षण तय होने से छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है जो हर छात्रा के लिए खुशी की बात है। अब हमें या हमारी साथियों को छात्रसंघ में भागीदारी का स्पष्ट तौर पर मौका मिलेगा। अब हम भी छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत कर सकेंगी। -लतिका, एलएसएम परिसर
विश्वविद्यालय का छात्राओं को छात्रसंघ में 50 फीसदी आरक्षण देना अच्छी पहल है। इससे विश्वविद्यालय में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। छात्राओं को भी छात्रसंघ के मैदान से राजनीतिक शुरुआत करने का मौका मिलेगा। -मानषी गड़कोटी, एलएसएम परिसर
विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ में छात्राओं के लिए आरक्षण तय कर महिला सशक्तीकरण को सार्थक किया है। अब छात्राएं अपनी भागीदारी के लिए खुलकर सामने आएंगी। छात्रसंघ में प्रतिनिधित्व कर छात्राओं की समस्याओं और आवाज को बुलंद करेंगी।
-लक्षिका बिष्ट, एलएसएम परिसर
...........
विश्वविद्यालय की तरफ से छात्रसंघ में छात्राओं के लिए आरक्षण तय किया गया है। इसी के अनुसार परिसर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। -डॉ. कमलेश भाकुनी, कुलानुशासक, एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़