{"_id":"5b6098544f1c1bb37b8b592e","slug":"operation-of-taxis-in-protest-of-the-speed-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सियों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सियों का संचालन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालकों की हड़ताल से रोडवेज बस अड्डे में लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत जिले में स्पीड गवर्नर के विरोध में टैक्सियों का संचालन पूर्णरूप से ठप रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंतरिक मार्गों पर भी टैक्सियां नहीं चलने से लोगों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए टैक्सियां चलाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी रोका गया। इन सबके बावजूद पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि सुबह ही टैक्सी स्टैंडों पर एकत्र होने लगे थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए टैक्सियों का संचालन ठप रखा। यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि स्पीड गवर्नर और टैक्सी स्वामियों के उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकाल के लिए संचालन ठप किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्पीड गवर्नर के नाम पर टैक्सी मालिकों और चालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाद में सरकार का भी पुतला दहन किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, कमल सूंठा, निर्मल नगरकोटी, विजेंद्र महर, रोहित कोहली, प्रेम साह, केशव दत्त, राकेश सिंह, ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन
यात्रियों को करना पड़ा फजीहत का सामना
पिथौरागढ़। टैक्सियों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ से डीडीहाट, धारचूला, जौलजीबी, थल, मदकोट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, भागीचौरा, कनालीछीना, बांस, नाकोट आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। अलबत्ता लोहाघाट, टनकपुर रोड पर चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। टैक्सी चालकों की अभद्रता से लोगों में भी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि आंतरिक मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन नियमित ढंग से होता तो उन्हें टैक्सी चालकों की मनमानी से निजात मिलती।
टैक्सियों की हड़ताल से नेपाल के मरीज भी परेशान
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते नेेपाल के मरीजों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते बैतड़ी के बर्तोली गांव की चंद्रा देवी और मानमती को झूलाघाट के एक होटल में रुकना पड़ा। अधिक रक्तस्राव होने से चंद्रा देवी को पिथौरागढ़ अस्पताल रेफर किया गया था। मानमती के हाथ में प्लास्टर लगा था। उसे प्लास्टर कटवाने के लिए अस्पताल जाना था। टैक्सी नहीं मिलने से दोनों के परिजन काफी परेशान रहे। क्षेत्र से प्रतिदिन रोडवेज की तीन बसें टनकपुर, दिल्ली और देहरादून को जाती हैं। सभी बसें सुबह आठ बजे से पहले निकल जाती हैं। इसके चलते झूलाघाट और नेपाल से आने वाले यात्रियों को टैक्सियों पर भी निर्भर रहना पड़ता है।