{"_id":"624c875824c1bb05f75af84a","slug":"operation-in-dh-pithauragarh-pithoragarh-news-hld458566836","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी रोग के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी रोग के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
Operation in DH Pithauragarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में हड्डी रोगियों को ऑपरेशन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सालय में 15 लाख रुपये की लागत से नई सीआर्म मशीन लगाई गई है। इसके बाद जिला अस्पताल में दो-दो मशीनें हो गई हैं। इन मशीनों का लाभ सीमांत के मरीजों के ऑपरेशन में मिलेगा।
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लगातार सुविधाएं बढ़ाईं जा रहीं हैं। अस्पताल में हड्डी ऑपरेशन के लिए आधुनिक सुविधा युक्त 15 लाख की सीआर्म कंप्यूटराइज्ड मशीन लगाई गई है। इस मशीन से ऑपरेशन के दौरान टूटी हुई हड्डी की पूरी स्थिति देखी जा सकेगी। इससे सटीक ऑपरेशन करने में मदद मिलेगी। अस्पताल में हड्डी रोग के रोज करीब 80 मरीज आते हैं। इनमें से कई मरीजों के ऑपरेशन वर्ष 2015 में लगाई मशीनों से किए जाते हैं। हालांकि समय के साथ तकनीक में बदलाव हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने भी आधुनिक मशीन खरीद ली। अस्पताल प्रबंधन ने नई सी आर्म मशीन लगा दी है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और उनके ऑपरेशन सटीक तरह से हो सकेंगे। जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इसलिए अब इस अस्पताल में एक ही समय में दो-दो मरीजों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे।
जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग संबंधी ऑपरेशन के लिए 15 लाख रुपये की लागत से सीआर्म मशीन लगाई गई है, जो पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। मशीन की मदद से डॉक्टर मरीजों के सटीक ऑपरेशन कर सकेंगे। - डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस, जिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़।