फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only BJP CM's effigy burnt

भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 26 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Only BJP CM's effigy burnt
सीएम का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग आपरेशन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम का पुतला फूंका। कहा कि कांग्रेस प्रदेश को गिरवी रखकर भी सत्ता में बने रहना चाहती है। 

विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि प्रदेश के मुखिया खुद खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये और 5 मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है। कहा कि सरकार को गिराने का काम कांग्रेस के विधायकों ने किया है। कांग्रेस भाजपा पर सरकार को कमजोर करने का आरोप लगा रही है। जिला महामंत्री गोविंद महर ने कहा कि अब मुख्यमंत्री हरीश रावत को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


पुतला दहन में जिला प्रवक्ता पुष्कर भाटिया, गिरीश जोशी, इंदर लुंठी, जितेंद्र नगरकोटी, कृपाल वल्दिया, ज्योति खड़ायत, पुष्कर भाटिया, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, विनोद देवलाल आदि शामिल थे। उधर, डीडीहाट में भाजपा महामंत्री लोकेश भड़, देवी दत्त जोशी, मनोज साह, दीवान सिंह भंडारी, किशोर जंगपांगी, भूपेश टम्टा, हरेंद्र चुफाल, बलवंत बोरा ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed