फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Online registration opened at the PG college following the submission of a memorandum; sit-in protest continues for other demands

Pithoragarh News: पीजी कॉलेज में ज्ञापन के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुला, अन्य मांगों के लिए धरना जारी

Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Online registration opened at the PG college following the submission of a memorandum; sit-in protest continues for other demands
लोहाघाट (चंपावत)। एबीवीपी और छात्र संघ ने विभिन्न मांगें पूरी न होने पर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। इस दौरान प्राचार्य को ज्ञापन देने के बाद यूजी और पीजी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुले। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि अन्य मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को एबीवीपी के प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्र कॉलेज परिसर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान की कक्षाएं संचालित करने, डबल एमए शुरू करने, वर्ष 2021 से 2025 तक की सभी मार्कशीट छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने, लाइब्रेरियन की नियुक्ति, मॉडर्न फिजिक्स में सभी अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बॉन्ड के आधार पर प्रवेश देने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी मांगों में बीए में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश, बस पास और ज्ञापन के बाद यूजी और पीजी का समर्थ पोर्टल खुल गया है। इसके साथ यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों के लिए धरना जारी रहेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा,नीरज शक्टा, ऋतिक ढेक,राहुल सिंह बिष्ट,हिमांशु चंद,पंकज जोशी,मुकेश कुमार,करन सिंह देउपा,यश पाटनी,प्रियांशु ढेक, मोहित जोशी, आनंद रावत,शैलेश बगोली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed