फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One-way landing problem at Naini Saini Airport Pithoragarh

Pithoragarh: नैनीसैनी एयरपोर्ट पर एकतरफा लैंडिंग से दिक्कत, हवा के दबाव के चलते फ्लाइट कैंसिल करना मजबूरी

Wed, 05 Aug 2026 09:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Wed, 05 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट पर एकतरफा लैंडिंग व्यवस्था के चलते विमानों को उतारने में मुश्किल हो रही है। दूसरी तरफ पहाड़ी होने से हवा के दबाव के विपरीत लैंडिंग चुनौती बन गई है। तेज हवा होने पर फ्लाइटें रद्द करनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
One-way landing problem at Naini Saini Airport Pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर एकतरफा लैंडिंग की व्यवस्था होने से दिक्कत बढ़ गई है। दूसरी तरफ पहाड़ी होने से हवा के दबाव के विपरीत विमान को रनवे पर उतारना चुनौती बन रहा है। यदि हवा का दबाव अधिक हुआ तो ऐसे में एकतरफा लैंडिंग मुश्किल होने से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही है इसकी मार यात्री सह रहे हैं।

विज्ञापन

बीते मंगलवार दिल्ली से आए विमान को नैनीसैनी एयरपोर्ट पर हवा का दबाव अधिक होने से नेपाल की सीमा तक जाना पड़ा। जब दबाव कम हुआ तो विमान रनवे पर उतर सका। विमान देहरादून का फेरा नहीं लगा सका। ऐसा इसलिए कि यदि देहरादून से लौटता तो हवा का दबाव अधिक होने से फिर से उसे रनवे पर उतारना कठिन होता जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। ऐसे में देहरादून रूट पर फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, यदि दूसरी तरफ पहाड़ी नहीं होती तो विमान का हवा के दबाव के विपरीत उतारना आसान होता। पहाड़ी होने से विमान की एकतरफा लैंडिंग कराना मजबूरी है जो यात्रियों के लिए समस्या बन गई है। खराब मौसम में फ्लाइट कैंसिल होने के पीछे यह भी प्रमुख कारण है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से समस्या होगी दूर
नैनीसैनी एयरपोर्ट का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को हस्तांतरण हो चुका है। हस्तांतरण होने से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की तस्वीर साफ हो चुकी है। 53 हेक्टेयर भूमि पर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विस्तारीकरण के बाद एकतरफा लैंडिंग की समस्या दूर होगी इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। हालांकि विस्तारीकरण कब शुरू होगा इसका किसी को पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तारीकरण के लिए भूमि उपलब्ध कराना चुनौती
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन और राज्य सरकार को भूमि उपलब्ध करानी है जो किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसा इसलिए कि नैनीसैनी क्षेत्र के लोगों ने अब एयरपोर्ट के लिए एक इंच जमीन देने से साफ मना किया है। क्षेत्र के लोग पूर्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर इसके लिए विरोध जता चुके हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व में उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी नाम भूमि दी। तब प्रभावित परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का सरकार ने वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। अब फिर से एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम उनकी जमीन पर निगाह है। ऐसे में वह अब अपनी जमीन नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed