{"_id":"5e3458558ebc3e7d5b70cec8","slug":"one-stop-center-submitted-list-of-complaints-to-superintendent-of-police-pithoragarh-news-hld371685221","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायतों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायतों की सूची
विज्ञापन
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी को शिकायतों की सूची सौंपती वन स्टॉप सेंटर की कार्मिक। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ शहर के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर सहित आठ स्थानों में महिला सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर की ओर से लगाए गए बोर्डों में शिकायतें मिली हैं। शिकायतों की सूची बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों की ओर से पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई।
बता दें कि पिथौरागढ़ शहर के स्कूल, कालेज और कुछ कोचिंग सेंटरों के आसपास छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थी। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और महिलाओं, बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, छेड़खानी, अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी होने पर शिकायत करने को लेकर आठ स्थानों पर वन स्टॉप सेंटर ने बोर्ड लगाए थे।
जिला मुख्यालय के क्वांटम इंस्टिट्यूट, एसआईटी कॉलेज, नगर पालिका, अपटेक चौराहा, सिल्थाम, दुर्गा लाइब्रेरी टकाना, डिग्री कॉलेज, सिमलगैर बाजार में यह बोर्ड लगाए गए थे। जिनमें महिलाओं व बालिकाओं ने घटित घटना के स्थान का नाम और समय बोर्ड में अंकित किया था।
विज्ञापन
इन आठों स्थानों में बोर्डों पर दर्ज घटनाओं और शिकायतों से संबंधित सूचनाओं को वन स्टॉप सेंटर के महिला कर्मचारियों ने एकत्रित करने के बाद सूची पुलिस अधीक्षक को सौंपी। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की बात कही। इधर जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने भी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।