फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One person killed and two injured in a road accident in Dharchula where a car fell into a ditch

धारचूला में सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत; दो लोग घायल

Wed, 15 Apr 2026 06:32 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

धारचूला क्षेत्र में  सड़क हादसे में कार खाई में गिरने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
One person killed and two injured in a road accident in Dharchula where a car fell into a ditch
कार खाई में गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन


धारचूला से सिनियाखोला जा रही कार संख्या यूके 05-9992 दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी और चालक कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई। सीनियाखोला निवासी नर सिंह (50) और निवासी नौगांव निवासी विजेंद्र थापा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक पूर्व सैनिक हैं। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ कर गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि सिनियाखोला सड़क अभी निर्माणाधीन है। इसमें पिछले लंबे समय से कार्य चल रहा है। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed