फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One drew a crowd in Masr Kautik

मैसर वन कौतिक में उमड़ी भीड़

Sun, 22 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 22 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
One drew a crowd in Masr Kautik
मैसर वन कौतिक - फोटो : अमर उजाला

वन पंचायत सरमोली में रविवार को आयोजित मैसर वन कौतिक में आसपास के गांवों की भारी भीड़ उमड़ी। माटी संगठन दस वर्षों से यह आयोजन कर रहा है। लोगों को प्रकृति से जोड़ने, प्रकृति का संरक्षण करने के उद्देश्य से आयोजित मेले में सरमोली, शंखधुरा, नानासैम गांव के लोग शामिल हुए। इस आयोजन में हिमल प्रकृति, हिमालयन आर्क, जंगल स्कूल, कल्पवृक्ष जैसे संगठनों ने भी सहयोग दिया।

विज्ञापन


माटी संगठन की संरक्षक मल्लिका विर्दी ने कहा कि पर्यटन को गति देने में भी ऐसे कार्यक्रम सहायक हो सकते हैं। माटी संगठन की बसंती रावत, रामनारायण, राजेंद्र रावत आदि ने कहा कि वन कौतिक का आयोजन अन्य वन पंचायतों में भी होना चाहिए। सरमोली में कौतिक शुरू होने से पहले मैसर लोकदेवता की पूजा की गई।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना था कि मैसर देवता की कृपा से ही यह कार्यक्रम सफल होता है। इस मौके पर आयोजित मैराथन में कई लोगों ने भाग लिया। रस्साकसी, योग के कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान रामनारायण को लोक प्रकृति पुरस्कार से नवाजा गया। रामनारायण पिछले 22 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति गाइड का काम कर रहे हैं। कौतिक में देर शाम तक भीड़ लगी रही। लोगों ने स्थानीय हस्तशिल्प, फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed