फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One corona infected died in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में एक कोरोना संक्रमित की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
One corona infected died in Pithoragarh
पिथौरागढ़ धारी धमौड़ केंद्र में कोरोना जांच को खड़े लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। मरीज को दो दिन पूर्व ही गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ अस्पताल लाया गया था। रविवार की रात मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा अब 53 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सोमवार को संक्रमितों की संख्या 326 पहुंच गई है। सोमवार को 112 लोग एंटीजन में पॉजिटिव आए हैं। लगातार बढ़ते संक्रमितों की संख्या से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। बाजारों में और शादी समारोह में भीड़ सिर्फ कोरोना संक्रमण को दावत दे रही है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को खुद से ही कोरोना की रोकथाम करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या 326 हो पहुंच गई है। बेस अस्पताल में 20, जिला अस्पताल में 26 संक्रमितों व्यक्तियों को रखा गया है। जिले में 156 संक्रमित होम क्वारंटीन में और 124 व्यक्ति अन्य स्थानों में क्वारंटीन हैं। जिले में अभी तक 53 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि चार लोगों की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हुई है। गणाईगंगोली के सेराघाट चेक पोस्ट में सीएचसी बेड़ीनाग की टीम ने 149 लोगों के सैंपल लिए। लैब तकनीशियन संतोष खाती ने बताया कि सभी वाहन के यात्रियों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में बढ़ा कोरोना का खतरा
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 13 अप्रैल को सेराघाट जांच केंद्र में बंगापानी क्षेत्र के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से अधिकांश संक्रमित शादी-विवाह समारोहों में शिरकत के साथ बाजारों में घूम रहे हैं। रविवार को सीएचसी रैपिड एंटीजन टेस्ट में नौ लोग संक्रमित पाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव ने इन सभी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि संक्रमित व्यक्ति बाजारों में खुलेआम घूमते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड को लगी भीड़
पिथौरागढ़। जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। हालांकि अस्पताल में प्रबंधन सामाजिक दूरी के तहत सभी का पंजीकरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं सुबह ही अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंच गई। दो बजे वाहनों की आवाजाही ठप होने के कारण उन्हें सुबह ही अस्पताल में दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में 30 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed