फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One arrested with six boxes of Khukri, 23 boxes of beedi and timber

Pithoragarh News: छह पेटी खुकरी, 23 पेटी बीड़ी और इमारती लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 26 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
One arrested with six boxes of Khukri, 23 boxes of beedi and timber
जौलजीबी पुलिस, वन विभाग और एसएसबी ने संयुक्त अ​भियान चलाकर पकड़ी गई लकड़ी। स्रोत: पुलिस
पिथौरागढ़। पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को छह पेटी नेपाली खुकरी सिगरेट, 23 पेटी बीड़ी के बंडल, 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 17 तख्ते और 11 बल्ली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में कोतवाली जौलजीबी पुलिस, एसएसबी के एएसआई रमेश कुमार और वन विभाग के बीट अधिकारी सुरेश सिंह नपलच्याल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर बलधार के पास स्थित एक दुकान में चेकिंग के दौरान कमान सिंह बिष्ट (40) निवासी बलधार (किमखोला) थाना जौलजीबी के गोदाम से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, साल के 17 तख्ते, 11 बल्ली, छह पेटियों से 144 बंडल नेपाली खुकरी सिगरेट और 23 पेटी बीड़ी के बंडल बरामद किए।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ जौलजीबी थाने में धारा-60 आबकारी अधिनियम, धारा- 26 वन अधिनियम एवं 379/411 और 111 कस्टम अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस टीम हर अवैध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। अराजकतत्वों और तस्करों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed