फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On the way to treatment

पिथौरागढ़ के बंदीगृह में बंद एक बंदी की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
On the way to treatment
पिथौरागढ़। जिला न्यायिक बंदी गृह में चोरी के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की तबियत बिगड़ गई। सोमवार को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाते समय अल्मोड़ा के लमगड़ा के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि रविवार को बंदी गृह में चोरी की सजा काट रहा बंदी दीवान सिंह (37) पुत्र उमेद सिंह निवासी खेड़ा, जौलजीबी की अचानक तबियत खराब हो गई थी। दोपहर 3.30 बजे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। देर शाम उसकी तबीयत अधिक खराब होने के बाद चिकित्सकों ने बंदी को ब्लड भी चढ़ाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बंदी दीवान को 108 वाहन से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। लमगड़ा के पास उसने दम तोड़ दिया। उसका शव पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। मंगलवार को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नायब तहसीलदार ने बताया कि पूर्व में उसे 10, 22, 26 दिसंबर को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल को भेजा गया था। बंदी दीवान पांच जुलाई 2020 से चोरी के मामले में धारा 380,457, 411 आईपीसी के तहत सजा काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed