फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On paper.bus. running. Dharamghar-Delhi, reality. wheels.

Pithoragarh News: कागजों में धरमघर-दिल्ली तक चल रही बस, असल में थल से आगे नहीं बढ़ रहे पहिए

Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
On paper.bus. running. Dharamghar-Delhi, reality. wheels.
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पांच साल से बंद जिला मुख्यालय से वाया धरमघर-दिल्ली रूट पर संचालित बस के पहिए पांच साल बाद बमुश्किल घूमे लेकिन इसमें भी निगम ने खेल कर दिया। कागजों में बस का संचालन वाया धरमघर-दिल्ली तक हो रहा है लेकिन असल में इसके पहिए थल से आगे नहीं बढ़ रऐ हैं। ऐसे में क्षेत्र की 15,000 से अधिक आबादी बेबस है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से वाया पांखू, धरमघर, दिल्ली तक संचालित रोडवेज बस को पांच साल पूर्व बंद कर दिया गया। तब डिपो ने बसों की कमी का हवाला देकर इसका संचालन रोक दिया था। अब डिपो को 28 नई बसें मिली हैं और बेड़े में इनकी संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन




दिल्ली रूट पर संचालित बस को थल में खड़ी कर औपचारिकता निभाई जा रही है। इससे धरमघर, कराला महर, कोटमान्या, लोहाथल, नगीलागांव , स्योली, दसौली, पांखू, डाडल, प्रेमनगर, बारड़बैंड आदि क्षेत्रों की 15 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमघर के राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह कार्की, गंगा सिंह पांगती, ईश्वरी दत्त जोशी, मनोहर पंचपाल, मोहन चंद्र पाठक, चंद्रशेखर पाठक आदि ने कहा कि वाया धरमघर बस का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।



चालकों की है कमी



बेड़ीनाग। परिवहन निगम यात्रियों को राहत पहुंचाने के दावे तो कर रहा है लेकिन उसके पास चालक ही नहीं हैं। पिथौरागढ़ डिपो में अब भी 80 चालकों और 30 परिचालकों के पद रिक्त हैं। पर्याप्त चालक और परिचालक न होने से डिपो के लिए तय रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन करना चुनौती है। इसकी मार यात्री सह रहे हैं।


कोट -

फिलहाल धरमघर रूट पर संचालित बस को थल तक चलाया जा रहा है। बस का परमिट फिलहाल थल तक ही मिला है। उम्मीद है जल्द ही तय रूट पर बस संचालन की अनुमति मिलेगी। परमिट मिलते ही धरमघर-दिल्ली रूट पर सेवा संचालित होगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed