{"_id":"64b58828f7e28216ad05ad24","slug":"oh-god-wake-up-god-we-will-meet-again-and-again-pithoragarh-news-c-243-1-tnp1001-196-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जी रैया जागि रैया, यो दिन बार भेटनै रैया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जी रैया जागि रैया, यो दिन बार भेटनै रैया...
Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ईष्ट देव को चढ़ाने के लिए हरेला काटते बुजुर्ग। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/बंगापानी/मूनाकोट/बेड़ीनाग/थल/मुवानी/धारचूला/डीडीहाट। जी रैया, जागि रैया, यो दिन यो बार भेटनै रैया आशीष के साथ लोक पर्व हरेला जिले भर में उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों के स्थापित देव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हरेला काटकर सभी परिजनों को शिरोधारण कराया गया। बालिकाओं को नेक भी दी गई। सभी की सुख समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद दिया गया। घ्रों में विशेष प्रकार के पकवान बनाए गए। देवालयों में चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद दिया गया। विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया।
ग्राम पंचायत हुड़ेती के कौशल्या मंदिर में सोमवार को डीएम रीना जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, एसपी लोकेश्वर सिंह ने विभिन्न प्रकार के पौध लगाए। डीएम रीना ने कहा कि पर्व हमें ऑर्गेनिक खेती करने का संदेश देता है। हमें अपने रीति रिवाजों का जीवित रखना है। डीडीओ उमा गोस्वामी ने बताया कि मनरेगा के तहत 2 लाख 71 हजार पौधे बांटे जाएंगे। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि विभाग ने 16 हजार और उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने बताया कि 36 हजार पौध रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
यहां एसडीएम अनुराग आर्य, एसडीओ ज्वाला प्रसाद, आईटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी अधिकारी महेश चंद्र जोशी, गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत आदि शामिल रहे। जिला न्यायालय परिसर में जिला जज शंकर राज के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, वरिष्ठ सिविल जज आरती सरोहा, अधिवक्ता संस्था अध्यक्ष मोहन भट्ट आदि शामिल रहे। सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी के नेतृत्व में चंडाक और चंडिका धूरा मंदिर में पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत पपदेव में प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
मुनस्यारी महाविद्यालय प्रांगण में फलदार, फूलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप मंडल, वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट, वन उप क्षेत्राधिकारी जगदीश बिष्ट, दिनेश चौहान, अनिल सिरोला रहे।
बंगापानी में ग्राम सभा सेरा और सिरतोला में सीमांत डेवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से पौधरोपण किया गया। सोसायटी अध्यक्ष हुकम सिंह धामी, प्रधान तुलसी देवी, बहादुर सिंह कोरंगा, प्रकाश रावत, नंदन सिंह, प्रधान मदरमा उमेश सिंह धामी, महिला मंगल दल अध्यक्ष खिमुली देवी ने पौध रोपे। कांग्रेस कमेटी गोरीछाल ने तहसील परिसर शिव मंदिर कोटधार में पौधरोपण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, धीरु धर्मशक्तू, विजय धामी आदि शामिल रहे।
मूनाकोट में प्रधान बड़ालू दिवाकर जोशी ने हरेला पर्व पर ग्राम सभा में नींबू के 500 पौध ग्रामीणों को वितरित किए। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ली। ग्रामसभा खर्कदोली में प्रधान कुंडल महर के नेतृत्व में अमरूद, नींबू, संतरा, माल्टा आदि पौध निशुल्क बांटे गए। यहां ग्राम विकास अधिकारी जीवन बिष्ट, जेई मनरेगा हरगोविंद मौजूद रहे।
बेड़ीनाग में वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के नेतृत्व में वन क्षेत्र बेड़ीनाग, नाग मंदिर, वन पंचायत भटीगांव में पौधरोपण किया। इस मौके पर शुभम पाठक, ज्योति वर्मा, वन आरक्षी राजेंद्र सिंह धामी, मनोज पंत, राजेंद्र कार्की, पुष्कर लाल, आयुष कुमार मौजूद रहे।
थल के बलतिर गांव में विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आम का पौध रोपा। रामगंगा नदी के तट पर बने तटबंध के पास ग्राम प्रधान दीपा वर्मा, एडीओ रमन पांगती, शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत, मदन मोहन उपाध्याय, महेश पाठक, प्रधानाचार्य कन्या इंटर कालेज हरप्रिया पांडे, थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने पौधरोपण किया। मुवानी में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने ग्राम पंचायत भंडारी गांव रजवार में पौधरोपण किया। भीम चंद, हेमू चंद, मनोज चंद, दीपक कार्की, रमेश बम मौजूद रहे।
धारचूला में विभिन्न ग्राम पंचायतों और आपदा ग्रस्त एलधारा में पौधरोपण किया गया। एसएसबी 11वीं वाहिनी डीडीहाट ने गोठी चौकी में पौधरोपण किया। ब्लाॅक प्रमुख धन सिंह धामी, एसडीएम दिवेश शाशनी, रेंजर सुनील कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर भरत लाल शामिल रहे। ग्राम पंचायत दुतीबगड़ में जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल, जय छिपला केदार महिला समूह, ग्राम पंचायत पय्यापौड़ी में बीडीसी सदस्य पुष्कर राम और महिला समूह की अध्यक्ष अंबिका देवी के नेतृत्व में फलदार पौधे रोपे गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में आपदा ग्रस्त एलधारा के पास पौधे रोपे गए। डीडीहाट में ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल ने हाईस्कूल लेखधार में पौधरोपण किया।
पंच अनाज से बोया गया हरेला कराया शिरोधार्य
पिथौरागढ़। पवित्र श्रावण मास शुरू होने से नौ रोज पूर्व लोग घरों के देवालय में टोकरी में पांच या सात अनाज बोए थे। सोमवार को बोया गया हरेला काटकर ईष्ट देवता को हरेला चढ़ाने के साथ ही सभी को शिरोधारण कराया और सुख समृद्धि की कामना की। बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, नाचनी, मुनस्यारी, मूनाकोट समेत नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ घरों में हरेला पर्व मनाया गया। संवाद
गंगा में पाणि छन तक,हिमालय में ह्यूं छन तक जी रैया, जागि रैया..
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति का पर्व हरेला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी सहित जिले भर में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहिनों की ओर से भाईयों का सिर पूजकर ....जी रैया जागि रैया यो दिन यो दिन मास भेटनै रैया, हिमालय में ह्यू छन तक, गंगा में पाणि छन तक जी रैया, जागि रैया आशीवार्द के साथ उनकी दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान जगह जगह पौधरोपण किया गया।
पुनेठी में हुए मुख्य कार्यक्रम में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों,विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, नरेंद्र सिंह भंडारी पौधारोपण की शुरुआत की। डीएफओ आरसी कांडपाल ने उपस्थित सभी अतिथियों को पौध भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि मानसून काल में 15 अगस्त तक विभिन्न स्थानों में 50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण से पूर्व सांस्कृतिक दल महामंगलेश्वर लोक सांस्कृतिक कला केंद्र चंपावत, भूमसेन उत्थान समिति बनबसा और माउंट कार्मल स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम पेश किए। यहां एसपी देवेंद्र पींचा, कमांडेंट आईटीबीपी धर्मपाल सिंह रावत, कमांडेंट एसएसबी अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला, सीडीओ राजेंद्र रावत आदि रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशीला आर्य की अध्यक्षता में सह संयोजक डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. गंगोत्री, डॉ. रवि शंकर जोशी, अंजलि, योगिता, महिमा जोशी, चंद्रशेखर फुलारा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में सीओ वीसी पंत, महेश चंद्र, योगेश उपाध्याय, सुंदर सिंह, ज्योति प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
बाक्स
रोपे गए पौधों को हरा भरा रखने का संकल्प लिया
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लाक परिसर में एनयूजे के जिलाध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व और एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल के दिशा निर्देशन में ब्लाक परिसर, रायनगर चौड़ी, आदर्श कलौनी, छमनियां शिव मंदिर परिसर में पौध रोपण कर धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर गिरीश बिष्ट, नवल जोशी, गौरी शंकर पंत, लक्ष्मण बिष्ट, विपिन जोशी आदि थे। ब्लाक में बीडीओ अशोक अधिकारी, राजीव नवोदय में प्राचार्य राम कुमार मिश्र, नगर पालिका के चिल्ड्रन पार्क में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, रोडवेज में एजीएम केएस राणा, आईबीपी में कमांडेंट धर्मपाल सिंह के दिशा निर्देशन में पौध रोपण किया गया।
बाक्स
जिला न्यायालय परिसर में लगी प्रदर्शनी
चंपावत। लोक पर्व हरेला के अवसर पर जिला जज कहकशा खान के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण वोहरा, सीनियर जज शिवानी पसबोला, सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने पौधरोपण किया। पूर्णागिरि धाम के अखंड धूनी क्षेत्र में मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर मोहन पांडेय, भैरव पांडेय, राजू तिवारी, सुरेश तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
बाक्स
कांग्रेस ने रोपे 51 पौधे
चंपावत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस ने चंपावत में ब्लॉक कार्यालय के समीप 51 फलदार पौधे रोपे। यहां जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, महामंत्री निर्मल तड़ागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव आशा देवी, नीरज वर्मा, मोहन अधिकारी, अभिषेक तड़ागी, विवेकानंद जोशी, डॉ. महेश ढेक, अशोक वर्मा, सौरभ शाह, नरेश कुमार आदि थे।
सुख, समृद्धि की कामना के साथ उल्लास से मनाया हरेला
टनकपुर (चंपावत)। हरेला पर्व विधिविधान और उल्लास से मनाया गया। नौ दिन पहले घरों में बोया गया हरेला काटकर एक-दूसरे के शिरोधारण कर सुख, समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर विभिन्न संस्थानों, संगठनों ने पौधरोपण किया।
हरेला क्लब ने महाविद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाए। यहां बतौर मुख्य अतिथि प्रो. एसके कटियार, प्रो. एसएस यादव, डॉ. जेबी चंद, अजय गुरुरनी, क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट, धीरेंद्र खर्कवाल, धर्मेंद्र चंद, महिला इकाई अध्यक्ष सुमन वर्मा, विद्या जुकरिया, रेखा पांडेय, गीता नरियाल, शंकर गड़कोटी, एलडी गहतोड़ी, कैलाश गहतोड़ी, पार्वती खर्कवाल, अनीता धामी आदि मौजूद थे।
ठाॅ. एसएसआरजेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान चेतना केंद्र और एनसीसी कैडेट ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजापति के पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वहां प्रधानाचार्य आरएस राजपूत, प्रेमसागर, नफीस अहमद, एनसीसी ऑफिसर एसएसराणा, कै. एलडी तिवारी आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब ने सिविल न्यायालय परिसर में पौधे रोपे। वहां क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, दीपक छतवाल, संजय अग्रवाल, क्रांति मोहन सक्सेना, विनय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, दीपक जैन, राजीव आर्य, विजय वर्मा, भरत सिंह बोहरा आदि थे।
जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने आईटीआई परिसर में पौधे लगाए। वहां अध्यक्ष नवीन पंत, भुवन पांडेय, संजय गर्ग, सूरज भारद्वाज, बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, कल्पना चंद, बबीता गोस्वामी, डॉ. शैलजा पांडेय, प्रीतम सिंह, महेश राय आदि थे। शारदा रेंज के वन कर्मियों ने विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, रेंजर पूरन जोशी, कैलाश गुणवंत, हरीश जोशी, मोहन राम, महेश अधिकारी, मुनीष राणा, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, अध्यक्ष मदन कुमार ने पौधे रोपे।
............
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। ऐड़ी गुरौली ग्राम पंचायत के दुबचौड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हरेला महोत्सव का उद्घाटन हुआ। इसमें पौधारोपण के साथ ही लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
समिति के अध्यक्ष महेश पंगरिया ने बताया कि हरेला पर्व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने दल नायक भैरव राय की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर गोली के प्रधान अशोक बिष्ट, ऐड़ी गुरौली प्रधान सुरेश बिष्ट, हरीश मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला मंत्री विकास गिरि, समिति के खुशाल बोहरा, चतुर सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
.............
हरेला पर्व मना पौध रोपे
बनबसा (चंपावत)। बनबसा थाने में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में पौध रोप हरेला पर्व मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहां बलबीर प्रजापति, राज कुमार कश्यप, बिमला बिष्ट, हरीश पांडेय, सौरभ चंद ठकुरी आदि थे। संवाद