{"_id":"6140f8e08ebc3e14725341a0","slug":"ofc-cut-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld437972083","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की केबिल कटने से संचार सेवा लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की केबिल कटने से संचार सेवा लड़खड़ाई
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के भाटकोट तिराहे पर नाली निर्माण के दौरान कटी कॉपर वियर केबिल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भाटकोट तिराहे के पास नाली खुदाई के दौरान कॉपर पियर लाइन कटने से नगर के बड़े हिस्से में बीएसएनएल की सेवा बाधित हो गई है। लाइन कटने के तीन दिन बाद भी सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द लाइन के मरम्मत की मांग की है। इन दिनों एंचोली से ग्रिफ बैंड तक एनएच नाली निर्माण के लिए खुदाई का काम कर रहा हैं।
रविवार शाम पांच बजे नगर के भाटकोट तिराहे पर नाली निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन से बीएसएनएल की कॉपर पियर (लैंडलाइन, ब्राडबैंड) लाइन कट गई। लाइन कटने से सिल्थाम, बैंक रोड और सिमलगैर के कई लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बैंकों और सरकारी कार्यालयों में ब्राडबैंड ने भी काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएनएल के कर्मचारियों ने बताया कि नगर में कापर लाइनों को गहरा खोदकर डाला गया है। उसके बावजूद एनएच के अधिकारी बिना दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को साथ लिए खुदाई कर रहे हैं।
नगर की केबल कांट्रेक्टर के अधीन है। कांट्रेक्टर को केबल जोड़ने का सामान दिया जा रहा है लेकिन वह केबल जोड़ने में आनाकानी कर रहा है। इसकी सूचना अल्मोड़ा कार्यालय को दी गई है। - हिमांशु रावत, डिविजनल इंजीनियर, दूरसंचार विभाग, पिथौरागढ़।