{"_id":"66156c43094e4cb1e30a4d8b","slug":"oath-administered-to-young-voters-through-sadbhavana-match-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112155-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सद्भावना मैच के माध्यम से युवा मतदाताओं को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सद्भावना मैच के माध्यम से युवा मतदाताओं को दिलाई शपथ
Tue, 09 Apr 2024 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल विभाग की ओर से फुटबाल सद्भावना मैच के माध्यम से युवा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने सभी युवा मतदाता खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रशिक्षकों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील की कि वे जागरूक मतदाता बनकर स्वयं वोट डालने के साथ ही आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करनें।
इस मौके पर 114 युवा मतदाताओं ने अवश्य मतदान करने की शपथ ली। इसके बाद फुटबाल सद्भावना मैच खेल विभाग और शिक्षा विभाग के मध्य खेला गया। जिसमें मुकाबला बराबरी पर रहा। मैच के निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान,चंद्र सिंह धामी, नितिन उप्रेती रहे। संचालन सतीश कुमार ने किया। संवाद