{"_id":"630a62e2b56ec00fe3091cd7","slug":"oath-administered-to-newly-elected-office-bearers-of-trade-union-pithoragarh-news-hld4737507140","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते कांग्रेस विधायक मयूख महर?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने की बात कही।
नगर के सुभाष चौक में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक मयूख महर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हित के लिए हर संभव प्रयास करेगा। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवा व्यापार संघ युवा सोच के साथ आगे बढ़ेगा।
व्यापार संघ उपाध्यक्ष अजय रावत, महासचिव रोहित चौहान, संयुक्त सचिव हरीश धामी, कोषाध्यक्ष मुकेश महर ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वी वायरस डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला उद्योग व्यापार संघ अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री महिमन जोशी, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा, लक्ष्मण सिंह, दिलीप वल्दिया आदि मौजूद थे। संवाद