फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NSUI realiza protesta contra el suministro de agua potable contaminada

दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
NSUI realiza protesta contra el suministro de agua potable contaminada
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 शहर के लोगों को जल संस्थान द्वारा दूषित पानी की आपूर्ति करने का मामला गरमा गया है। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शहर में सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति किए जाने के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दिनेश तिवारी दीनू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने जल संस्थान के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। जिलाधिकारी सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा है कि सीवरयुक्त पानी पिलाने का खुलासा होने के बाद भी लोगों की जिंदगी से खेलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। शहर में कई सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। नलों में गंदा पानी आने की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। दूषित पानी के कारण लोग पीलिया रोग की चपेट में आ रहे हैं। कोई अन्य विकल्प न होने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कहा है कि तीन दिन के भीतर दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नीरज सिंह, दिव्यांश चौहान, धीरज सार्की, स्नेहिल मल, दीपक चंद, गौरव धामी, गौरव मारकूना, मन्नू बोरा, भुवन पांडेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed