फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now its the time to Booster dose.

सब समझें जिम्मेदारी, अब बूस्टर डोज की बारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now its the time to Booster dose.
डा. आशीष चौहान, डीएम, पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
सब समझें जिम्मेदारी, अब बूस्टर डोज की बारी
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए बूस्टर डोज लगाना है जरूरी
अल्मोड़ा। कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगाई है। यह लापरवाही ठीक नहीं है।
कोरोना काल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। तब किस तरह इस संक्रमण ने एक तरह की तबाही मचा दी थी। हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारी महसूस करने की जरूरत है। खुद तो बोस्टर डोज लगाना ही है, जो इससे वंचित रह गए हैं उन्हें भी प्रेरित करना है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी अपील की है कि कोरोना का टीका अवश्य लगाएं। इससे जहां कोरोना टीकाकरण का आंकडे़ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा।
बचाव का सबसे सशक्त विकल्प
टीकाकरण का कोई विकल्प नहीं है। कोरोना से बचाव का यही सबसे सशक्त विकल्प है। टीकाकरण के लिए चंपावत जिले में विभिन्न केंद्रों के अलावा स्वास्थ्य टीमें भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत
लोगों को जागरूक किया जा रहा है
जिले में बूस्टर और प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगाई है, वह टीका जरूर लगाएं।
डॉ. आशीष चौहान, डीएम पिथौरागढ़
--------------
नजदीकी केंद्र में जाकर टीका लगाएं
हम सभी को देश पर गर्व होना चाहिए। बूस्टर डोज लगाने से रह गए लोगों को जल्द से जल्द नजदीकी केंद्र में जाकर टीका लगाना चाहिए।
हेमंत पांडेय, सिने अभिनेता
लोगों को आगे आना चाहिए
कोविड संक्रमण से लड़ना है तो टीकाकरण करना जरूरी है। टीका लगाकर वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। बूस्टर और प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैय्यद मोहम्मद नदीम, धर्मगुरु, पिथौरागढ़
देश को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में मदद करें
टीकाकारण हर वर्ग के लिए जरूरी है। टीकाकरण की दूसरी डोज जिन्होंने नहीं लगाई है, वह टीका लगाएं और देश को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में मदद करें। तारा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता।
डरें न हिचकें, जरूर लगवाएं टीका
कोविड महामारी ने दुनिया को प्रभावित किया है। चंपावत जिले में ही 60 से अधिक लोग कोविड से जान गंवा बैठे। इससे बचाव का अकेला उपाय टीकाकरण है।
नरेंद्र सिंह लडवाल, समाजसेवी, चंपावत।
कैंप लगवाकर टीका लगवाए जाएंगे
ग्रामीण क्षेत्रों में टीका लगाने से छूटे लोगों को प्रधान संगठन के माध्यम से दूसरी डोज और बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगवाकर लोगों को टीका लगवाया जाएगा।

नीरज, जिला महामंत्री, प्रधान संगठन
चंपावत में 91 प्रतिशत लोग लगा चुके दोनों डोज
चंपावत। 16 जनवरी 2021 से शुरू कोरोना टीकाकरण लगातार जारी है। टीकाकरण की गति बेहतर है लेकिन इसे और बढ़ाने की जरूरत है। एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल का कहना है कि चंपावत जिले में 220755 लोगों में से 218739 (99.09 प्रतिशत) लोग टीके की पहली खुराक लगा चुके हैं जबकि 201128 (91.95 प्रतिशत) लोगों ने दूसरी खुराक लगा ली है।
चंपावत जिले के आंकड़े
श्रेणी: लक्ष्य: पहली खुराक दूसरी खुराक बूस्टर डोज
हेल्थ केयर वर्कर्स:2306- 2255 - 2318 - 2128
फ्रंटलाइन वर्कर्स:7363- 7588 - 7528 8294
18 वर्ष से अधिक: 185886-184851-173353 - 36092
15-17 वर्ष: 15516-13468 11333
12-14 वर्ष: 9684- 10557 - 6596

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed