फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Note the large deposit banks closed

सहकारी बैंक ने बंद किए बड़े नोट जमा करना

Tue, 15 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/अस्कोट Updated Tue, 15 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Note the large deposit banks closed
बड़े नोट जमा करना बंद - फोटो : अमर उजाला

प्रचलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के नोट अब सहकारी बैंक की शाखाओं में जमा नहीं हो पा रहे हैं। सहकारी बैंक के शाखाओं में नोट जमा करने पहुंचे लोगों को लौटा दिया गया। ग्रामीण अंचलों में ज्यादातर लोगों के सहकारी बैंक में ही खाते हैं। इस कारण उनकी समस्या बढ़ गई है। सहकारी बैंकों में शिक्षकों के वेतन खाते भी हैं।

विज्ञापन


मुनस्यारी में सहकारी बैंक ने मंगलवार से अप्रचलित नोट लेना बंद कर दिया। बैंक पहुंचे लोगों की कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने कहा कि उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर यह कदम उठाया गया है, लेकिन खातेदारों को कोई नया विकल्प नहीं सुझाया।
विज्ञापन


अस्कोट में सहकारी बैंक के प्रबंधक ईश्वरी प्रसाद पंत ने कहा कि उच्च अधिकारियों ने अप्रचलित नोट जमा करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अब बैंक में 500 और 1000 के नोट जमा नहीं होंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने इसे मनमानी करार देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री और रिजर्व बैंक के आदेशों का खुला उल्लंघन है, जबकि 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करने की तिथि तय की गई है। अब सहकारी बैंक के खातेदार कहां जाएं, इसे लेकर वह परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed