फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not to the shots near the cage, Leopard

पिंजरे के पास फटका तक नहीं तेंदुआ

Mon, 25 Jun 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 25 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Not to the shots near the cage, Leopard
गंगोलीहाट के पोखरी में लगा पिंजरा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पोखरी गांव में पांच साल के मासूम कार्तिक को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं फटक रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर डेरा डाल रखा है। क्षेत्र के लोगों में तेंदुए को नरभक्षी घोषित न किए जाने को लेकर जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है।

वन विभाग ने रविवार को ही सारगाड़ नामक स्थान में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे के एक खाने में बकरी रखा गया था। रविवार की रातभर वन विभाग की टीम ने पिंजरे के आसपास पहरा दिया लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास फटका तक नहीं। इस मामले को लेकर खुलेत के क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण नाथ, चिटगल की क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता पंत, पाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती प्रसाद पंत, बोयल की प्रधान हेमा देवी, अग्रोन की प्रधान सरिता देवी, खुलेत की प्रधान हेमा देवी, चिटगल के प्रधान चंद्रशेखर पंत, पाली के प्रधान कैलाश राम, मल्लागर्खा के प्रधान होशियार गिरी, चौंली की प्रधान शोभा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदनमोहन जोशी, पुष्कर सिंह खाती, जीवन लाल आदि ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2011 से अब तक तेंदुआ सात मासूमों को निवाला बना चुका है।  तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर मारने की अनुमति वन विभाग नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यदि आदमखोर तेंदुए को नहीं मारा गया तो वह कई और लोगों को अपना शिकार बना सकता है। इन लोगों ने तेंदुए को तत्काल नरभक्षी घोषित कर शिकारी तैनात करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि वन दरोगा मोहन जोशी, वन रक्षक हर्ष राजीव, रमेश कुमार, देवेंद्र सिंह, कमलेश सिंह को मौके पर तैनात कर रखा है, जो दिन-रात वहां पर बने रहेंगे। तेंदुए को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
 
तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की अनुमति देने के लिए वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र भेज दिया गया है। जैसे ही आदेश पहुंचता है, उस पर अमल किया जाएगा। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, टीम मौके पर तैनात है।  
विनय भार्गव प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed