फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   not seen in markets

शनिवार को बाजारों में नहीं नजर आई खरीदारों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
not seen in markets
शनिवार को बाजारों में नहीं नजर आई खरीदारों की भीड़
विज्ञापन

पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान खरीदारी के लिए दुकानें खुली रहने की समय सीमा बढ़ाने के दूसरे दिन शनिवार को बाजार में किसी तरह की अफरातफरी नहीं रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम लोग सामान खरीदने के लिए दुकानों में पहुंचे। फल सब्जी की दुकानों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।
लॉकडाउन के बाद शुरुआत के दो दिन लोगों में सामान की खरीदारी को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा था। सरकार की ओर से दुकानें खुली रहने की समय सीमा सुबह सात बजे से दिन के एक बजे तक करने के बाद शुक्रवार को दुकानों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने दुकानों के पूरी तरह से बंद होने की आशंका को लेकर जरूरी सामान खरीदकर घरों में रख लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही किसी तरह की भीड़भाड़ दुकानों में नहीं दिखी। फल और सब्जियों की दुकानों में भी कम भीड़ नजर आई। डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम आरडी पालीवाल और एसडीएम तुषार सैनी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। गैस एजेंसियां सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर रही हैं। इसके लिए वितरण स्पॉट पर भरे हुए सिलिंडर रखे गए हैं। जहां से बुकिंग के अनुसार घर-घर सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed