{"_id":"6588687aaad4e13d7d0d4666","slug":"not-only-women-men-are-also-victims-of-domestic-violence-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-281320-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी हो रहे घरेलू हिंसा के शिकार, आंकड़े दे रहे गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी हो रहे घरेलू हिंसा के शिकार, आंकड़े दे रहे गवाही
Mon, 25 Dec 2023 04:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:30 PM IST
सार
घरेलू हिंसा से परेशान होकर कई बार पुरुष आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। पिथौरागढ़ में पिछले एक साल में घरेलू हिंसा के शिकार 55 पुरुषों ने महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाज में यह एक आम धारणा है कि पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार नहीं हो सकता। घरेलू हिंसा सिर्फ महिलाओं के साथ होती है लेकिन आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि पुरुष भी घरेलू हिंसा के शिकार होते हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पिछले एक साल में घरेलू हिंसा के शिकार 55 पुरुषों ने महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई है। महिला सेल पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग कराकर अब तक 50 शिकायतों का निस्तारण कर चुकी है। महिला सेल में कार्यरत द्रौपदी बिष्ट, आशा खनका, सुषमा राणा, कविता महिला-पुरुषों को बेहतर सलाह दे रहीं हैं। लंबित पांच मामलों पर भी तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन
अक्सर देखा गया है कि पारिवारिक न्यायालय पति-पत्नी के टूटते रिश्तों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन दिनों पारिवारिक न्यायालय में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के साथ घरेलू हिंसा के मामले सामने आए हैं। इसमें पति ने भी पत्नी और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिथौरागढ़ में जो 55 शिकायतें दर्ज की गईं हैं उनमें अधिकतर शिकायतें पत्नी के परेशान करने, परिवारों वालों के साथ अभद्र व्यवहार करने, किसी को बताने पर आत्महत्या करने की धमकी देने और दूसरे के साथ प्रेम संबंध रखने की शिकायतें हैं।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के मामले भी बढ़े
पिथौरागढ़ जिले में महिला उत्पीड़न के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 से अब तक महिला उत्पीड़न के 138 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 125 मामलों का निस्तारण हो चुका है। 10 मामलों में पुलिस जांच कर रही है। अधिकतर शिकायतें शराब पीकर मारपीट करने, दहेज के उत्पीड़न के हैं।
महिला-पुरुष उत्पीड़न के जो मामले आ रहे हैं उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। - पूजा मेहरा, प्रभारी महिला सेला पिथौरागढ़।