{"_id":"579cdcb54f1c1b002a21ea28","slug":"non-receipt-of-unemployment-allowance-blew-mannequin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ता न मिलने पर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ता न मिलने पर फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकते सीमांत यूथ मोर्चा के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारों को भत्ता न मिलने के विरोध में सीमांत यूथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन
मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य नरेंद्र ग्वाल के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र लोगों ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार तो दे नहीं पा रही है। बेरोजगारी भत्ता भी बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि बेरोजगार महंगाई की मार झेल रहे हैं। कहा कि सरकार बेरोजगारों के लिए ठोस नीति नहीं बनाती है तो बेरोजगारों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में नवीन शर्मा, सुरेश जोशी, लक्ष्मण नयाल, शंकर राम, गौतम लोहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन